*अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित नारी शक्ति गौरव उत्सव में महिलाओं का सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर*
*जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो देश प्रगति करेगा: अनुपमा लोधी*
कोंच (जालौन)अनुरागिनी संस्था द्वारा जनपद के कोंच नगर में स्थित सद्भावना मंडपम के सभागार में “नारी शक्ति गौरव उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने तथा समाज में उनकी सशक्त भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो देश प्रगति करेगा। सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। साथ ही 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन,1090,1012,108 महिला सम्बन्धित सहायता समपर्को की विस्तृत जानकारी दी।
विशेष अतिथि उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में कहा, हमें महिलाओं को अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
अनुरागिनी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास का परिणाम होता है। अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया l भारतीय जनता पार्टी की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राजेश्वरी यादव समर्पण संस्था के प्रमुख राधे कृष्ण भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्य नायक, जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के सभापति उपेंद्र सिंह राजावत,भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष कोंच अंजू अग्रवाल कस्तूरबा बालिका विद्यालय कोंच की अधीक्षक सीमा वर्मा ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।
नारी शक्ति गौरव उत्सव में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सेवा, जल संरक्षण, कृषि, सहकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। सम्मानित महिलाओं में अंजू अग्रवाल, सुधा खरे, कंचन वेद, किरण झा, कुसुम पटेल शामिल थीं।
कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं को डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से न्यूट्रीशनल किट वितरित की गईं, जिनमें आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थ थे। इसके साथ ही, महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए गए। जिसमें स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया गया।
संस्था ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर, अनुरागिनी संस्था के अमित उपाध्याय,प्रदुम सिंह, नितिन कुमार सैनी, राज प्रताप सिंह,नरेश वर्मा,प्रदीप वर्मा,अनिल अग्रवाल,मनीष नगारिया,धर्मेश राठौर,वसन्त अग्रवाल,बृजेंद्र कुशवाहा, शरद जाटव,कृष्ण कुमार झा, विनोद सोनी, सीमा अहिरवार, रेखा सोनी, मंजू पाठिका, सरोज मिश्रा, स्वाति बाथम,रवींद्र रायकवार,सौरभ अग्रवाल , सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जगपाल यादव एवं प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में अनुरागिनी संस्था के समन्वयक नितिन सैनी ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
Author: The UP Bharat
THE UP BHARAT- is your favorite digital news platform, where you get not just news but reality, every big news of the country and the world, fast and accurate first. Politics, entertainment, sports, business,We bring to you every latest update related to culture, science, spirituality and technology, without any interruption. Our aim is to provide you with unbiased, reliable, interesting and correct news, so that you can get every small and big news at all times. Thanks to all our dear viewers









