(उरई)अनुरागिनी संस्था द्वारा 10 मार्च को कालपी में होगा नारी शक्ति गौरव उत्सव का आयोजन*
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी करेंगी महिलाओं को सम्मानित।
कालपी -जालौन अनुरागिनी संस्था द्वारा 10 मार्च 2025 को “नारी शक्ति गौरव उत्सव” का भव्य आयोजन राधे गार्डन, मनीगंज, स्टेशन रोड, कालपी में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने और समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मुख्य अतिथि एवं सदस्य अनुपमा लोधी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
“नारी शक्ति गौरव उत्सव” का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने आजीविका, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के कार्यक्रम संयोजक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से उन महिलाओं को पहचान दी जाएगी,जोआत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं और अपने समुदायों के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में वे शामिल होंगी, जिन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला शिक्षा, उद्यमिता और अन्य सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विदित हो कि अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार लाने, तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करती है।
संस्था के प्रयासों से हजारों महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय जागरूकता और उद्यमिता के अवसर प्राप्त हुए हैं। साथ ही, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से महिलाओं को कुपोषण, एनीमिया, माहवारी स्वच्छता, कैंसर जागरूकता, एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत संस्था ने पौधारोपण अभियान, जल संरक्षण परियोजनाओं, तथा स्वच्छता अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य के अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न महिला समूहों के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने सामाजिक संगठनों, महिला समूहों और जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया है कि. आगामी दिनाँक 10 तारीख को अपराह्न 12.30 इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी सहभागिता करे और इस पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। यह आयोजन महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम होगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
Author: The UP Bharat
THE UP BHARAT- is your favorite digital news platform, where you get not just news but reality, every big news of the country and the world, fast and accurate first. Politics, entertainment, sports, business,We bring to you every latest update related to culture, science, spirituality and technology, without any interruption. Our aim is to provide you with unbiased, reliable, interesting and correct news, so that you can get every small and big news at all times. Thanks to all our dear viewers









